August 3, 2026

वन विभाग लाड़कुई की बड़ी कार्यवाही सागौन की सिल्लियों सहित वैलोरो गाड़ी जप्त

0

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग लाड़कुई सामान्य के रेंजर नवनीत झा को सूचना प्राप्त हुई कि लाडकुई-देवास बॉर्डर से सागौन का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद लाडकुई के रेंजर नवनीत झा रेंज के अमले के साथ मौके पर पहुंचे, ओर सागौन के अवैध परिवहन में शामिल एक बोलरो कार सहित 20 हजार से अधिक मूल्य के 13 नग सागौन की सिल्लियां जब्त की गई, जानकारी के मुताबित माफिया के द्वारा आष्टा ले जाई जा रही थी।
वही इस कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक पिपलानी के.एल त्रपलिया, वन रक्षक राहुल परमार, यशवंत गोयल, चालक अर्जुन रामनिवास, छगन सुमेर अर्जुन सहित अन्य सुरक्षाकर्मियों की भूमिका रही।
आपकों बतादें कि लाड़कुई रेंजर नवनीत झा की अब तक की कार्यवाही में 60 से अधिक मोटर साइकिल एवं 3 बोलोरो पिकअप 1 ट्रक, 1 ट्रेक्टर, 1 इंडिया कार एवं 3 ईको कार 1 बोलेरो सहित 11 चार पहिया वाहनों को जब्त कर राजसात किया जा चुका है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!