नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न
कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर चंद्र मोहन ठाकुर ने नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई। अध्यक्ष पद के लिए सभी 35 वार्डों के पार्षदों ने मतदान किया। जिसमें एक मत निरस्त हुआ। नगर पालिका परिषद सीहोर के लिए श्री विकास राठौर (प्रिंस राठौर) को अध्यक्ष एवं श्री विपिन सास्ता को उपाध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विकास प्रिंस राठौर को 24 मत मिले एवं राजीव गुजराती को 10 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार विपिन सास्ता को 23 मत एवं वर्षा घनश्याम यादव को 12 मिले। संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सतीश राय एवं सीएमओ संदीप श्रीवास्तव ने निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न कराई।
