August 3, 2026

सीहोर में एम्बुलेंस और बाइक की टक्कर, 2 की मौत

0

सीहोर। बुधवार की दोपहर सीहोर भोपाल मार्ग पर एम्बुलेंस और बाईक की भिंडत हो गई जिसमें दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई बताया गया है कि एम्बुलेंस भोपाल से सीहोर की तरफ आ रही थी जबकि बाइक सवार सीहोर से भोपाल की ओर जा रहे थे इस हादसे में एम्बुलेंस में सवार 3 लोग घायल हो गये है।

जानकारी के अनुसार सीहोर भोपाल मार्ग पर ग्राम थूनां पचामा के नजदीक राजपूत ढाबे के पास बुधवार की दोपहर एम्बूलेंस और बाइक के बीच टक्कर हुई है इस हादसे में बाइक सवार पुरूष और महिला की मौत हो गई है बताया गया है कि अभी इनकी पहचान नही हुई है लेकिन आपुष्ट सुत्र बता रहे है कि मृतको के नाम मुकेश और रीना है यह भी जानकारी है कि एम्बूलेंस भोपाल से सीहोर की तरफ आ रही थी जिसमें तीन लोग सवार थे ये तीनो लोग घायल हो गये है।
इस सम्बंध में सी.एस.पी. निरन्जन राजपूत ने बताया कि भोपाल से सीहोर आ रही मां पिताम्बरा अस्पताल सीहोर की एम्बूलेंस और बाइक के बीच टक्कर हुई है जिसमें एक महिला और पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई तीन लोग घायल है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!