August 3, 2026

सीहोर पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की फिजिकल बैठक आयोजित की गई

0

दिनांक 25.08.22 को कलेक्टर श्री चंद्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस सड़क सुरक्षा बैठक मैं मुख्यत: निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई:-

  1. यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की जाए एवं लाइसेंस निलंबन का प्रस्ताव भी भेजा जाए |
  2. सड़क दुर्घटनाएं रोकने हेतु ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने एवं उनके रेक्टिफिकेशन की कार्यवाही निरंतर की जाए | सड़क दुर्घटनाओं का प्रत्येक माह विश्लेषण कर बैठक में जानकारी उपलब्ध कराई जाए,|
  3. रोड निर्माण एजेंसियां वर्षा काल में क्षतिग्रस्त हुई सड़कें ,पुल, पुलिया ,रपटे का सुधार कराएं एवं उन पर निगरानी रखें |
  4. सभी बस संचालकों को आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए निर्देशित करें कि ओवरलोडिंग एवं बिना फिटनेस के वाहनों का संचालन ना करें एवं पुलों पर पानी होने की अवस्था में वाहन को निकालने का प्रयास ना करें यह कार्यवाही संपूर्ण वर्षा काल में निरंतर जारी रखी जाए|
  5. जिले में नेक व्यक्तियों (GOOD SAMARITANS) के लिए प्रेरित करने हेतु कार्य नीतियां बनाना एवं व्यक्तियों को कार्य हेतु प्रेरित करना | इस दिशा में शीघ्रता की जावे |
  6. समस्त वाहन चालकों हेतु शीघ्र नेत्र शिविर आयोजित किए जाएं |
  7. सीहोर शहर में अतिक्रमण वाले स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए ताकि ट्रैफिक संचालन में बाधा ना आए |
    उपरोक्त बिंदुओं पर चर्चा कर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए गए एवं सभी अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया , इसी के साथ सड़क सुरक्षा बैठक का समापन हुआ |
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग, जिला परिवहन अधिकारी रितेश तिवारी, सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया,देवास भोपाल कॉरिडोर एजीएम एसके जैन,पीडब्ल्यूडी एसडीओ एनके जैन , मुख्य नगरपालिका अधिकारी संदीप श्रीवास्तव , डीएचओ डॉ. अंकित चांडक , यातायात प्रभारी सूबेदार प्राची राजपूत, देवास भोपाल कॉरिडोर मैनेजर अनिल कुमार सिंह डीपीआरओ देवेंद्र एवं सामाजिक संस्था से समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे I

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!