नगर के युवा का बनाया लोगो अब भारतीय नोसेना की एयरक्राफ्ट विंग के सेनिको की वर्दी पर दिखेगा
कवि छोकर सीहोर मो 9329675108
सीहोर
भारतीय नोसेना की हाल ही गठित विंग INAS 325 एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए एक लोगो की आवश्यकता थी जिसके लिए विंग ने एक लोगो की डिजाइन की मांग की इस लोगो को बनाने के लिए देश के कई लोगो डिजाइन भेजी जिसमे नगर के एक युवा अचल साहू भी शामिल था अचल साहू द्वारा बनाया गया लोगो विंग को पसंद आया कुछ सुझाव के साथ विंग ने अंत मे अचल साहू के डिजाइन किए लोगो को स्वीकृति दे दी अब अचल साहू के डिजाइन किए लोगो के9 भारतीय नोसेना की विंग INAS 325 के जवान और अधिकारी अपनी वर्दी सहित केप पर लगाकर पहनेंगे
अचल साहू को जब विंग कमांडर का स्वीकृति पत्र के साथ एक केप मिली और अचल को पता चला की उसके डिजाइन किए लोगो को भारतीय नोसेना की विंग ने अपनाने का निर्णय लिया है तो अचल साहू के परिवार का खुशी का ठिकाना नही रहा हालांकि नोसेना विंग ने अचल साहू को इस डिजाइन के लिए पारिश्रमिक देने की भी पेशकश की थी पर अचल साहू ने इनकार कर दिया बदले में स्वीकृत लेटर ओर केप ली जिसपर उसके बनाया लोगो था


