रेहटी पुलिस ने निकाली जागरूकता बाइक रेली सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत
प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ो को कम करने के लिए राज्य शासन द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे हैं राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 22.08.2022 से 28.08.2022 तक पूरे प्रदेश में ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य यातायात नियमों के बारे में प्रत्येक आमजन को जागरूक करना है, जिससे हर व्यक्ति यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों और उनका पालन करे जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा साके आज रेहटी में यातायात जागरूकता अभियान के तहत
रेहटी में रेहटी थाने के पुलिसकर्मी द्वारा कस्बा रेहटी एवं मालीवाया में जागरूकता रैली निकाली गई।जो रेहटी थाने से शुरू हो कर पूरे रेहटी नगर में निकली जिसने सभी पुलिसकर्मी हेलमेट पहने दिखे साथ ही सभी के हाथ में स्लोगन लिखी पट्टियाँ भी थी जिसने सड़क सुरक्षा के बारे में लिखा था। साथ ही पुलिस की गाड़ी को बेलुन से सजाया गया एवं गाड़ी में भी हूटर पर सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियामो का स्लोगन चल रहा था

