सड़क सुरक्षा सप्ताह:बाइक रैली से पुलिस ने दिया हेलमेट लगाने का संदेश
श्यामपुर से सलमान मंसूरी

जिले भर में सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस कर्मी हेलमेट लगाकर निकले। निकाली गई रैली को दोराहा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर की। यह रैली थाना प्रगण से शुरू होकर दोराहा के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस थाने पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। इस रैली में एस आई निधि रघुवंशी, ऐ एस आई प्रेमसिंह ठाकुर ,आरक्षक उमेश वर्मा ,आरक्षक युनुस खान ,आरक्षक राजेश जाटव एवं समस्त पुलिस स्टाफ शामिल हुआ।
अभियान के तहत ग्रामीणों और बाइक चालकों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया।