भारतीय सफाई मजदूर संघ के चंदेल जिलाध्यक्ष और डागर को नगर अध्यक्ष नियुक्त


सीहोर। भारतीय सफाई मजदूर संघ ने बाल्मीकी समाज के उर्जावान कार्यकर्ता रितेश चंदेल को सीहेार जिलाध्यक्ष और चंद्रशेखर डागर को सीहोर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरवपूर्ण यह नियुक्ति भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर महतेल और प्रदेश महामंत्री हीरा रानवे के द्वारा की गई है। नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष रितेश चंदेल ने कहा की भारतीय सफाई मजदूर संघ की विचार धाराओं के साथ संगठन को जिले में गति प्रदान करेंगे और सफाई कर्मचारियों के हक अधिकारों को सवैधानिक दायरे में रहकर पूरा कराएंगे।
जिलास्तरीय दायित्व प्रदान करने पर बाल्मीकी समाज के विरेंद्र धोलपुरे, सोनू डागर, ब्रिजेश टांक,विवेक झा, समीर लोट, अर्जुन घावरी, सौरभ चौहान कमलेश कटारे सहित सभी सामाजिक बंधुओं ने वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त कर श्री चंदेल और श्री डागर को बधाई दी