August 3, 2026

बारिश के बाद एक बार फिर से शुरू हुई जिला स्तरीय बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगितारोमांचक मुकाबले में सीहोर वाइस ने सीहोर चिल्ड्रन को 4-3 से हराया

0


सीहोर। पिछले दिनों जोरदार बारिश के कारण मैदान में पानी जमा हो जाने के कारण यहां पर जारी जिला फुटबाल एसोसिएशन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता के मैच नहीं हो पाए थे। अब एक बार फिर से बारिश का दौर थमने के बाद प्रतियोगिता के अंतर्गत दूसरे दौर का सुपर लीग मुकाबले आरंभ हो गए है। इस दौर में चार टीम को अब तक यह पहुंचने का मौका मिला है। जिसमें सीहोर वाइस, सीहोर क्लब, सीहोर गर्ल्स और सीहोर चिल्ड्रन शामिल है।
गुरुवार को शहर के चर्च मैदान पर खेले गए पहले मैच में सीहोर वाइस ने कांटे की टक्कर में सीहोर चिल्ड्रन को 4-3 से हराया और दूसरे मैच में भी सीहोर गर्ल्स की टीम ने सीहोर क्लब को नजदीकी मुकाबले में 1-0 से पराजित किया।
गुरुवार की शाम को खेले गए सीहोर वाइस और सीहोर चिल्ड्रन के मुकाबले में प्रतिभाशाली युवाराज के शानदार दो गोल और कुणाल-नितेश के एक-एक गोल की मदद से सीहोर वाइस ने सीहोर चिल्ड्रन को 4-3 से हराया। सीहोर चिल्ड्रन की ओर से तरुण, वेदांत और शिवम ने एक-एक गोल किए। इस पूरे मुकाबले में युवाराज ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। उनका साथ स्ट्राइकर के रूप में कुणाल ने दिया। इन दोनों की जोड़ी ने कांटे के इस मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन को हराया। इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में सीहोर गर्ल्स की स्ट्राइकर सोनाक्षी के गोल की वजह से सीहोर क्लब को हराया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि पिछले दो माह से जारी जिला स्तरीय बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सुपर लीग दौर शुरू हो गया है। इस दौरान में शानदार प्रदर्शन के आधार पर सीहोर वाइस, सीहोर क्लब, सीहोर गर्ल्स और सीहोर चिल्ड्रन शामिल है। उन्होंने बताया कि इस दौर में चारों टीमों के आधार पर आगामी दिनों में प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!