नागरिकों की सुविधा के लिए तीन दिनों तक लगाया जाएगा वार्ड में आयुष्मान कार्ड शिविर
सीहोर। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैशी योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिलाने के लिए गुरूवार को तीन दिवसीय ऑनलाईन आयूष्मान कार्ड शिविर का शुभारंभ वार्ड नम्बर 26 मछली बाजार क्षेत्र में किया गया।

पार्षद खुशबु हसीन कुरैशी ने बताया की केंद्र सरकार की आयुष्मान कार्ड योजना का फायदा घातक बीमारियों के ईलाज में मिल रहा है। विभिन्न सरकारी और निजि अस्पतालों में नि: शुल्क सरकार की मदद से पीडि़तों का उपचार किया जा रहा है। नागरिकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए वार्ड मेंं रविवार तक शिविर लगाया गया है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नागरिकों को आधार कार्ड और समग्र आईडी लेकर आना है। कार्यक्रम में मोहम्मद हसीम कुरैशी,हाजी सलीम कुरैशी, बिलाल कुरेशी, बिजम कुरैशी ,आमिर कुरेशी, जावेद कुरेशी, तारीम कुरेशी, समीम कुरेशी ,आरिफ कुरैशी, तनवीर कुरेशी आदि उपस्थित रहे।