August 3, 2026

स्वरोजगार के लिए तीन हजार से अधिक हितग्राहियों 23 करोड़ से अधिक की राशि का ऋण वितरित किया गया

0

स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें युवा – विधायक मालवीय


 

जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित

रोजगार दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। रोजगार मेले में अनेक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार प्रदान किया। इस मेले में तीन हजार से अधिक हितग्राहियों को 23 करोड रुपए से अधिक का ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री श्शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

 

रोजगार दिवस के अवसर पर आयोजित रोजगार-स्वरोजगार कार्यक्रम में आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि स्वरोजगार के लिए दिए गए इस ऋण से स्वयं का व्यवसाय स्थापित करें और अपने व्यवसाय में पूरी लगन के साथ परिश्रम करें। जिससे आपको कही रोजगार के लिए नही जाना पड़ेगा बल्कि आप स्वयं दूसरों को रोजगार देने योग्य बन जाएंगे।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने सभी हितग्राहियों से कहा कि इस अवसर का लाभ लेकर अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करें और रोजगार से वंचित लोगो को आप अपने व्यवसाय से रोजगार प्रदान करें। जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह ने जानकारी दी कि रोजगार दिवस पर आयोजित रोजगार-स्वरोजगार कार्यक्रम के माध्यम से जिले 3721 बेरोजगार व्यक्तियों को 23 करोड़ 30 लाख रूपए का ऋण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में जिले के युवाओं ने नए- नए आयाम स्थापित किए है। उन्होंनें बताया कि स्वरोजगार कार्यक्रम से ही ऋण लेकर अनेक युवाओं ने दुग्ध उत्पादकों को बनाने का व्यवसाय खोला और आज उनके उत्पाद दूसरें देशों तक निर्यात किए जाते है। इसी प्रकार मत्स्य पालन सहित अनेक क्षेत्रों में कार्य कर युवाओं ने अपने व्यवसायों का बढ़ाया है। कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अशोक श्रीवास्तव, जिला रोजगार अधिकारी श्याम धुर्वें, एलडीएम एचआर झावरे, नगर पालिका सीएमओ संदीप श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के एवं एनआरएलएम के अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!