August 3, 2026

स्ट्रीट वेंडर्स योजना से नारायण ने अपने धन्धे को दोबारा से शुरू किया

0

जिला स्तरीय रोजगार-स्वरोजगार कार्यक्रम में आए सीहोर निवासी नारायण प्रजापति को स्ट्रीट वेंडर्स योजना से 50 हजार रूपए का ऋण दिया गया है। नारायण सब्जी का ठेला लगाते है। कोरोना के भीषण काल में लॉकडाउन से नारायण का धंधा बंद हो गया था। नारायण बताते है कि कुछ दिन तो जमा पूंजी से घर का खर्चा चल गया। लेकिन फिर जब जमा पूंजी भी समाप्त हो गई तो मेरे लिए घर का गुजर-बसर करना बड़ा मुश्किल हो गया था। नारायण बताते है कि उनके घर में आय के अन्य स्त्रोत नही होने के कारण दैनिक उपयोगी सामान खरीदने तक के लिए पैसे नही थे। फिर जब लॉकडाउन खुला तो धंधा वापस से शुरू करने के लिए पूंजी की आवश्यकता पड़ी।

 

नारायण को उनके के पड़ोसी ने बताया कि छोटा व्यवसाय करने वाले लोगो के लिए सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स योजना चलाई जा रही है। नारायण बताते है कि मैंने बिना देर किए योजना में आवेदन किया और मुझे 10 हजार रूपए का ऋण प्रदान किया। नारायण ने अपनी किश्तों को समय पर पूरा कर 20 हजार रूपए का लोन भी लिया और उसे भी पूरा किया। अब नारायण अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर रहे है। स्ट्रीट वेंडर्स योजना चलाने के लिए नारायण ने प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री. शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!