August 3, 2026

नेताओं को गरम नहीं नरम रहना, जनता जनार्दन है उसका सम्मान करें: कार्तिकेय चौहान

0
  • रेहटी नगर परिषद में भव्य पदभार शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

रेहटी.

सब की मेहनत से भाजपा ने रेहटी में बड़ी जीत दर्ज की है। इसमें जनता का बड़ा सहयोग रहा है। नेताओं को कभी गरम नहीं बल्कि नरम बनकर रहना है। जनता के हर सुख दुख में शामिल होकर उनको जहां जरूरत पड़े मदद करना है। जनता जनार्दन है, उसका सम्मान करें। परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जीते हुए पार्षद अपने क्षेत्र में लगातार विकास करें। मुख्यमंत्री भी निरंतर जनता की सेवा में लगे हुए हैं। आप भी लगे रहे।
यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेयसिंह चौहान ने रेहटी नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों के आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कही वही कार्तिकेय ने पहले पौधा रोपण भी किया । पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन बस स्थित कार्यालय के नीचे हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्तिकेयसिंह के साथ सांसद रमाकांत भार्गव,भाजपा ज़िला अध्यक्ष रवि मालवीय,गुरुप्रसाद शर्मा ,महेश उपाध्याय देवी जी ट्रस्ट अध्यक्ष ,रघुनाथ भाटी, सभी वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल सहित उपाध्यक्ष व पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया गया। राजेंद्र मीना पटेल ने सातवें अध्यक्ष के तौर पर शपथ ली।
हर समय रहूंगा तत्पर
पदभार ग्रहण करने के बाद राजेंद्र मीना पटेल ने कहा कि जनता मेरे लिए भगवान है। जनता की ही बदौलत मैं इस पद पर पहुंचा हूं। जनता ने मुझे जीताकर अपना काम कर दिया, अब मैं पांच साल तक उनकी सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। शहर में जो विकास होना चाहिए उसे समय पर कराया जाएगा। जनता की यदि कोई परेशानी है तो उसे भी दूर किया जाएगा। बस एक ही उद्देश्य लेकर अब काम होगा कि रेहटी एक बेहतर शहर बने जिसकी चर्चा जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में हो।
क्लीन सिटी बनाया जाएगा
अध्यक्ष पटेल ने कहा कि शहर को साफ सफाई के मामले में अव्वल बनाया जाएगा। सफाई व्यवस्था प्रतिदिन समय पर होगी, जिससे कि नगर पूरी तरह से क्लीन रहे। यही नहीं जिन जगहों पर सडक़, नाली नहीं है वहां निर्माण कराया जाएगा। जनता से भी फीडबैक लिया जाएगा कि उनके हिसाब से शहर को विकसित करने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। उसी के तहत निरंतर कार्य किया जाएगा। जिससे कि जनता को लाभ मिले।कार्यक्रम के अंत में कार्तिकेय ने रेहटी नगर परिषद के सफ़ाई कर्मचारियों का भी फूल माला से स्वागत किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!