अंर्तराज्यीय दुपहिया वाहन चोर गैंग कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में
सीहोर शहर में पिछले कुछ महीनो से निरंतर अंतराल पर हो रही दोपहिया वाहन चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के व्दारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग तथा नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में टीआई कोतवाली नलिन बुधौलिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था । गठित टीम व्दारा वाहन चोरी की घटनाओ पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही थी । इसी दौरान कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एवन सिटी सीहोर के पीछे इंदौर भोपाल बायपास के पास अंधेरे में कुछ बदमाश डकैती डालने के उद्देश्य से इकट्ठा हुये है जो पुलिस व्दारा उक्त स्थान पर चार टीमें बनाकर दबिश दी गई , बदमाशो ने वहाँ से भागने का प्रयास किया जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया । पकड़े गये बदमाशो मोहम्मद तालीम निवासी मुगीजपुर थाना मण्डी सीहोर , आरिफ शाह निवासी जमशेदनगर कस्बा सीहोर , आदिल शाह निवासी ग्राम पटारियाबाँका थाना आष्टा , मोहम्मद अली निवासी झुनियावाड़ी कस्बा सीहोर के पास से घातक हथियारो के साथ साथ दो मोटर साईकिले भी जप्त की गई जो चोरी की होना पाई गई । सभी बदमाशो को एवन सिटी स्थित एक मकान में डकैती डालने की तैयारी करते हुये गिरफ्तार किया गया । उनसे पूछताछ करने पर उनके पास से विभिन्न स्थानो से चुराये हुये अनेक दोपहिया वाहन बरामद हुये । बरामद हुये दोपहिया वाहन , इस गैंग व्दारा सीहोर शहर तथा थाना मण्डी क्षेत्र के रेल्वे स्टेशन , इंदिरा नगर शमशान घाट , राणा उदय अस्पताल , टाउन हाल , कुबेरेश्वर धाम ग्राम चितावलिया हेमा , गल्ला मण्डी , श्रीराम कालोनी , दीबान बाग कस्बा आदि क्षेत्रो से चोरी करने के साथ साथ जिला होशंगाबाद , विदिशा , शाजापुर , भोपाल तथा इंदौर से भी कई दोपहिया वाहन चोरी किये जाना पाया गया जिन्हे कोतवाली पुलिस ने इनसे बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । इस अंर्तराज्यीय वाहन चोर गैंग को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम के उनि कृष्णा मण्डलोई , आर . विक्रम रघुवंशी , आर . नेपाल कल्मोदिया , आर . महेन्द्र मेवाड़ा , आर . विष्णु भगवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्हे पुलिस अधीक्षक व्दारा पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

