August 3, 2026

सीहोर सायवर सेल ने पुलिसअधीक्षक के जन्मदिन पर 150 गुम मोबाइल उनके मालिक के सुपर्द किये

0


सीहोर पुलिस सायबर सेल ने 150 से अधिक स्मॉर्ट गुम मोबाईल को तकनिकी सहायता से खोजने में प्राप्त की सफलता पुलिस अधीक्षक सीहोर ने सभी गुम मोबाईलों को उनके वास्तविक धारकों को किया सुपुर्द
जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के मोबाईल किसी न किसी कारण से कहीं गुम हो गये या गिर गये है यह एक आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे पीड़ित मोबाईल धारकों द्वारा सीहोर पुलिस को मोबाईल खोजने हेतु आवेदन पत्र दिये थे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्वारा गुम मोबाईल खोजने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नीरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व में सायबर सेल टीम का गठन कर उक्त गुम मोबाईल खोजने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशों के पालन में सायबर सेल टीम द्वारा वर्ष 2020 से अगस्त-2022 तक के गुम मोबाईलों को तकनिकी सहायता से सर्च किया गया जिसमें से कुल 154 गुम मोबाईल की पतारसी कर प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।
आज पुलिस कंट्रोल रूम सीहोर में पुलिस अधीक्षक अवस्थी द्वारा सभी 154 गुम मोबाईल को वास्तविक मोबाईल धारको को विधिवत सुपुर्द किया गया। सभी मोबाईल धारकों ने सीहोर सायबर सेल टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सीहोर पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग, नगर पुलिस अधीक्षक नीरंजन सिंह राजपूत, एसडीओपी सीहोर सीएम दिवेदी सहित सायबर सेल टीम के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!