सीहोर की शुभांगी एवं सिद्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन
सीहोर। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर रायपुर में आयोजित प्रतितोगीताओ में देश भर के 29 प्रदेशो एवं नेपाल से आये लगभग 250 प्रतियोगियों ने बिभिन्न प्रतियोगिताओ मे भाग लिया। इस मौके पर सीहोर नगर से भी अनेक प्रतियोगियों ने भाग लिया ओर शानदार प्रदर्शन किया इसी क्रम में वाद्ययंत्र हारमोनियम में श्रीमती शुभांगी मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया एवं कुमारी सिद्धि माहेश्वरी ने शास्त्रीय संगीत कत्थक नृत्य में प्रदेश में प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया। शहर का राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर शुभांगी एवं सिद्धि की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी महिला मंडल ने मंडल अध्यक्ष आभा कासट के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया
जानकारी के अनुसार यह दोनों प्रतियोगी सीहोर संगीतिका महाविद्द्यालय के विद्यार्थी है एवं शुभांगी मंत्री ने वाद्ययंत्र में एमए की डिग्री एवं सिद्धि ने डिप्लोमा प्राप्त किया है संगीतिका महाविद्यालय के गुरु पंडित वासुदेव मिश्रा, मांगीलाल ठाकुर एवं श्रीमती चारुलता चोरे के सानिध्य में कला प्राप्त की है। शुभांगी मंत्री एवं सिद्धी माहेश्वरी की उपलब्धि पर समाज एवं संगीतिका महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
