August 3, 2026

गोपालपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया तलाश

0
img_3619


सीहोर पुलिस थाना गोपालपुर ने नाबालिग बालिका को किया खातेगांव से दस्तयाब
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है :- दिनाक 10.06.22 को ग्राम बोरखेडाखुर्द थाना गोपालपुर जिला सीहोर से नाबालिक लडकी को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था । जिसकी रिपोर्ट अपर्हृता के पिता द्वारा थाना गोपालपुर मे करने पर सन्देही व्यक्ति के विरुध्द अपराध क्रमांक 139/22 धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्वारा , प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अतिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एंव एस.डी.ओ.पी नसरूल्लागंज आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपालपुर निरीक्षक एम.पी. ठक्कर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर नाबालिक बालिका एंव सन्देही आरोपी की तलाश के निर्देश दिए गए ।
गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दिनांक 31.08.2022 को नाबालिग बालिका को ग्राम बछखाल थाना खातेगांव जिला देवास से दस्तयाब कर आरोपी निवासी ग्राम बछखाल थाना खातेगांव जिला देवास को गिरफ्तार कर प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर आरोपी को माननीय न्यायालय नसरुल्लागंज पेश किया गया । आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।
नाबालिक बालिका की दस्तयाबी एंव मामले के आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गोपालपुर निरीक्षक एम.पी.ठक्कर, सउनि मनोहर सिंह ठाकुर, आरक्षक 171 विजेन्द्र सिंह तोमर, आर.691 सचिनसिंह, आर.741 संजय राजपूत व म.आर. 871 भारतीसिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!