August 3, 2026

भोपाल की संस्था सकारात्मक सोच की टीम ने गणेश मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

0

श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का दिलाया संकल्प

पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में कार्यरत भोपाल की सकारात्मक सोच संस्था की टीम ने सीहोर पहुंचकर सुप्रसिद्ध प्राचीन श्री गणेश मंदिर परिसर में रोटरी क्लब, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं नगर पालिका सीहोर तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर साफ सुथरा रखने का संदेश दिया। संस्था द्वारा भोपाल के मंदिरों में स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है जिसकी शुरुआत आज सीहोर के गणेश मंदिर से की गई। सकारात्मक सोच संस्था की सदस्य श्रीमति अनिता शर्मा ने गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित पृथ्वी बल्लभ दुबे की उपस्थिति में श्रद्धालुओं को पॉलिथीन के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए मन्दिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। नागरिकों से दैनिक जीवन में पॉलिथिन का उपयोग नहीं करने का अनुरोध करते हुए सकारात्मक सोच संस्था तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सीहोर की ओर से श्रद्धालुओं को सामग्री रखने के थैले (केरी बैग) का वितरण भी किया गया।

इस अभियान में सकारात्मक सोच संस्था भोपाल की सुश्री पकंजा मायंदे, सोनाली देशपांडे, अंजु बड़े, मेधा फलके और अनिता शर्मा, रोटरी क्लब सीहोर के अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, रोटेरियन रघुनंदन निगोदिया, राजेन्द्र सिंह सिसौदिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सीहोर के जितेन्द्र राजपूत, नगर पालिका सीहोर के स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के नोडल अधिकारी अमित कुमार यादव, सेवा निवृत उप संचालक कृषि मनोहर दिलवारिया, सेवा निवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी प्रदीप राठौर, सेवा निवृत्त जन सम्पर्क अधिकारी महेंद्र व्यास, आर्मी के रिटायर सूबेदार संजय कुलकर्णी, अनुज तोमर प्रद्युम्न सिंह सिसौदिया सहित स्थानीय निवासियों ने भागीदारी की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने इस अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!