August 5, 2026

गांधी क्लब गणेश उत्सव समिति ने किया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय का सम्मान

0


सीहोर। 1960 से लगातार शहर के छावनी सब्जी मंडी स्थित जगदीश मंदिर के समीपस्थ हर साल की तरह इस साल भी भगवान गणेश का उत्सव पूरी आस्था और उत्साह के साथ गांधी क्लब मना रहा है। इस मौके पर क्लब के द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय सहित अन्य का सम्मान किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गांधी क्लब के अध्यक्ष शेलू राठौर ने बताया कि इस साल भी क्लब की पूरी टीम और क्षेत्रवासियों की और से भव्य रूप से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान देर रात्रि को पूर्व नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राय के द्वारा महा आरती की गई और प्रसादी का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्लब के संरक्षक रुपेश सक्सेना, जगदीश कुशवाहा, नवीन कौशल, शुभम ठाकुर, राहुल परमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्राय का सम्मान स्वागत किया। श्राय के साथ वरिष्ठ पत्रकार एआर शेखमुंशी, धर्मेन्द्र यादव, हिउस के अध्यघ्क्ष आशीष गुप्ता, राजेन्द्र नागर आदि शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!