बुधनी में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का सांसद भार्गव ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित – सांसद भार्गव

बुधनी के 500 से अधिक हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
सीहोर,17 सितम्बर,2022
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए शिविर लगाए गए। बुधनी जनपद में मुख्य कार्यक्रम कम्यूनिटी हॉल बुधनी में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने किया। कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री भार्गव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर बुधनी जनपद के सभी नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा "मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान" को आज से प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान पहल पर सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न विभागों की 33 योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा। कार्यक्रम में सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, जनपद अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी तथा स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर किया गया पौधारोपणप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे जनपद में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विधायक श्री रघुनाथ मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं ने पौधारोपण किया। इसके साथ ही रेहटी के ग्राम मोगरा में भी पौधारोपण किया गया।
विभिन्न योजनाओं के 552 हितग्राहियो को किया गया लाभान्वित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जनपद पंचायत बुधनी में 17 सितम्बर को शिविर ग्राम पंचायत मोगरा, आंवलीघाट, पथोड़ा, खण्डावढ़, सत्रामऊ, मछवाई, सियागहन तथा नगर परिषद रेहटी में आयोजित किए गए। इन शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं से कुल 552 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
बुधनी एवं रेहटी में रक्तदान शिविर आयोजितप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मधुबन अस्पताल बुधनी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 45 यूनिट रक्तदान किया गया। रेहटी में आयोजित रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में सांसद श्री भार्गव ने कहा कि रक्तदान से अनेक जरूरतमंद लोगो की जान बचाई जा सकती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।