नसरूल्लागंज में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
सिविल अस्पताल नसरूल्लागंज में किया गया 28 यूनिट रक्तदान

नसरूल्लागंज जनपद के 170 से अधिक हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

सीहोर,17 सितम्बर,2022
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए शिविर लगाए गए। नसरूल्लागंज जनपद में मुख्य कार्यक्रम ग्राम रमगढ़ा में आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम में गुरूप्रसाद शर्मा तथा कार्तिक चौहान शामिल हुए। कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी तथा स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम स्थल पर श्योपुर जिले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को किया गया लाभान्वितमुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जनपद पंचायत नसरूल्लागंज में 17 सितम्बर को शिविर ग्राम पंचायत छापरी, सेमलपानी कदीम, सतराना, बचगांव बरखेड़ी, धौलपुर, इटावाखुर्द, हाथीघाट, में शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं से कुल 170 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर किया गया पौधारोपणप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे जनपद में कुल 200 पौधों का रोपण किया गया। नसरूल्लागंज में उप जेल परिसर में पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने पौधारोपण किया।
रक्तदान शिविर आयोजितप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल नसरूल्लागंज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 28 यूनिट रक्तदान किया गया।