August 5, 2026

अभिभाषक संघ बुधनी के चुनाव में कैलाश मालवीय बने अध्यक्ष

0

संजय शर्मा /बुधनी आज अभिभाषक संघ बुधनी के चुनाव अपर जिला सत्र न्यायालय बुधनी में संपन्न हुए,
अभिभाषक संघ चुनाव कुल निर्वाचन अधिकारी की अधिकृत सूची अनुसार 45 वकील मतदाता थे, जिनमे 42 अधिवक्ताओं ने अपना मत देकर अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी के भाग्य का निर्णय किया,
आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बुधनी के अधिवक्ताओं के अपने मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया ,
दोपहर, 3:50 बजे के बाद निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर यादव द्वारा मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशियों के नाम की उद्घोषणा की जिसमें,अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र सिंह जाट और कैलाश मालवीय के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, कैलाश मालवीय अधिवक्ता को 27 मत मिले सत्येंद्र सिंह जाट को कुल 15 मत मिले, मालवीय अभिभाषक संघ चुनाव मे 12 मत अधिक लेकर अध्यक्ष बने,
उपाध्यक्ष, पद के लिये
पवन विजयवर्गीय निर्विरोध चुने गये, सचिव, पद मे मनीष परसाई, और चन्द्र किशोर यादव के बीच मुकाबला हुआ जिसमें चंद्र किशोर यादव 24 मतों से विजयी हुए,
सहसचिव, मे अनीता चौहान निर्विरोध रही,
कोषाध्यक्ष, राजेश झारखण्डे, और योगेश पांडे के बीच मुकाबले मे हुआ योगेश पांडे 4 मतों से विजयी हुए,
ग्रंथपाल ,के लिए शशांक तिवारी निर्विरोध चुने गये,
कार्यकारणी सदस्य मे घनश्याम गोस्वामी, निर्विरोध चुने गए,
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्तागणो मे गिरीश यादव पूर्व बेनी प्रसाद अहिरवार ,एमडी बैरागी,कैलास मालवीय, सत्येंद्रसिंह जाट ,मनीष परसाई, हरनाम सिंह,श्रीमती उषा खरे, छाया दुबे, निर्मला निगोटे, मनीष शर्मा, प्रमोद चौहान ,सुनील दुबे उपस्थित रहे
कैलाश मालवीय और उनकी पैनल जीतने पर उनके साथी अधिवक्ता एवं मित्र जनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी

कैलाश मालवीय
चन्द्र किशोर

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!