August 3, 2026

एक से सात नवंबर तक मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह

0

सात दिनों तक जिलेभर में होंगे अनेक कार्यक्रम आयोजित

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में एक नवंबर से सात नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सात दिवसों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, स्वच्छता पर केन्द्रित गतिविधियों सहित विविध रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर ने सभी संबंधित अधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले में एक नवंबर को जन अभियान परिषद के माध्यम से प्रात: प्रभात फेरी का आयोजन तथा जनसेवा अभियान के स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ वितरण समारोह दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होगा। इसी क्रम में दो नवंबर को लाडली लक्ष्मी योजना का कार्यक्रम, तीन नवंबर को स्वच्छता, सजावट, रंगोली, पर केंद्रित गतिविधियां। ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरुषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों की साफ-सफाई आदि की गतिविधियां। महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्ज्वलन। खेलों का प्रारंभ 3 से 6 नवंबर तक प्रतियोगिताएं तथा 7 नवंबर को पुरस्कार वितरण। स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिता का प्रारंभ। चार नवंबर को “एक जिला एक उत्पाद” को प्रमुखता प्रदान करती हुई विविध गतिविधियां एवं रोजगार दिवस। पाँच नवंबर को मध्यप्रदेश के गौरव के दृष्टिगत नाटक, लोकनृत्य और जननायक केंद्र प्रतियोगिताएं। छ: नवंबर को वन्य प्राणी सुरक्षा, जागरूकता, ऊर्जा-पर्यावरण-जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकता, सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं। सात नवंबर को जिला मुख्यालय एवं राज्य स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं, जन सेवा अभियान, मध्यप्रदेश गौरव आदि से संबंधित पुरस्कार वितरण समारोह तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!