August 3, 2026

अपने गांव-शहर के प्रति गर्व की अनुभूति कराने का उत्सव है गौरव दिवस-मुख्यमंत्री श्री चौहानगांव-शहर के विकास में सहभागी बनें नागरिक29 नवम्बर को मनेगा सीहोर का गौरव दिवसमुख्यमंत्री श्री चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा

0
img_6859

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहरों और गांवों के गौरव दिवस, वहां के निवासियों में अपने क्षेत्र के प्रति गर्व की अनुभूति कराने और विकास में उन्हें सहभागी बनाने का उत्सव है। इसी कड़ी में सीहोर शहर का गौरव दिवस 29 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन अमर शहीद कुंवर चैन सिंह की छतरी पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, साथ ही अंग्रेजों से संघर्ष में शहीद हुए 356 सैनिकों की स्मृति में शहीद स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर के गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा के दौरान वीसी के माध्यम से संबंधोधित कर रहे थे। कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में इछावर विधायक श्री करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, आष्टा विधायक श्री रघुनाथ मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गोपाल इंजीनियर तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, भोपाल संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया, आईजी इरशाद वली, एसपी मयंक अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर हर्ष सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


विधायक सुदेश राय एवं जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह ने बताया कि 29 नवंबर को सीहोर के गौरव दिवस पर प्रथम सत्र में एक हजार पौधे लगाए जाएंगे तथा 501 कन्याओं का भोज होगा। सायंकालीन सत्र में शहर में दीपावली के समान साज-सज्जा, रंगोली और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान का रोड शो तथा संबोधन होगा और टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीहोर की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं तथा स्वयंसेवी संगठन नगर की स्वच्छता, विकास गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण के संबंध में मुख्यमंत्री श्री चौहान की उपस्थिति में संकल्प लेंगे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका मोनाली ठाकुर की सांगीतिक प्रस्तुति भी होगी।

सीहोर के गौरव उत्सव की कड़ी में 25 नवम्बर से ही गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके अंतर्गत नेत्रदान शिविर, रक्तदान शिविर, सामूहिक योग कार्यक्रम, मैराथन और रन फॉर सीहोर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। साथ ही प्रभात फैरी, इतिहास एवं पर्यटन विषय पर निबंध प्रतियोगिता, सफाई कर्मियों की संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता, जिले के इतिहास, पर्यटन व विकास को बढ़ावा देने के लिए संगोष्ठी, विशाल साइकिल रैली रक्तदान एवं नेत्रदान शिविर आयोजित किए गए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!