August 4, 2026

पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत

0
308217f8-6c7e-43cb-9088-5b9d1fef211a.jpg


सीहोर। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के जिला अध्यक्ष घोषित किए गए है। मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने ऐलान किया है। बताया गया है कि कांग्रेस नेता संजय दुबे समिति के प्रदेश प्रभारी बनाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश राय को चुनाव अभियान समिति सीहोर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने सोमवार को चुनाव अभियान समिति का के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री राय के निवास पर पहुंचकर पुष्प माला से सम्मान किया। इस मौके पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर, बीएस दांगी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नावेद खान, रमेश राठौर आदि शामिल थे।
श्री राय नगर पालिका सीहोर के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीहोर के कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। शुरू से समर्पित कांग्रेसी रहे हमेशा कांग्रेस गतिविधि में बढ़चढकऱ का हिस्सा लिया है मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रबंध समिति के सदस्य भी रहे और लंबे समय से कांग्रेस की जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों में सक्रिय रहने वाले कांग्रेस नेता श्री राय की पहचान सीहोर विधानसभा ही नहीं पूरे जिले में है और कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करते आ रहे है। उनको अभियान समिति का अध्यक्ष घोषित होने पर बधाई दी गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!