August 3, 2026

बेयर हाउस में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, बारिश में भीगने को मजबूर किसान

0
mpbreaking551928321061769827079943978.jpg



सीहोर /रेहटी
मुकेश मेहता
9425342666



रेहटी क्षेत्र के बेयर हाउस में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी देखी जा रही है।   अपनी फसल लेकर आए किसान वहां खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं। बारिश के चलते हालात और भी खराब हो गए हैं। ट्राली के नीचे बैठकर किसान दिन और रात काटने को मजबूर हैं।


रेहटी क्षेत्र के बेयर हाउस में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फसल तुलाई के लिए आए किसानों को न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी या शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बीते तीन दिनों से लगातार बारिश के बीच किसान अपनी ट्रालियों के नीचे बैठकर भीगने को मजबूर हैं।

कुछ किसानों ने बताया कि वे अपनी उपज की तुलाई के लिए लंबा इंतजार कर रहे हैं, लेकिन न छावं है और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी हाल जानने आ रहा है। प्रशासन की अनदेखी से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

किसानों की मांग:
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बेयर हाउस में तुरंत मूलभूत सुविधाएं — जैसे टेंट, पानी, शौचालय और तुलाई की उचित व्यवस्था — उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें असुविधा न हो और उनकी मेहनत की उपज समय पर तौली जा सके।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!