August 4, 2026

जलभराव वाले क्षेत्रों में सफाई एवं दवा का छिड़काव कराने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

0
e595a2d6-d50d-480a-a357-7157bd3a7bb2

कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने गत दो दिनों से लगातार बारिश के बाद जिन नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल एवं विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, उन क्षेत्रों में जल एवं बिजली आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन स्थानों पर जलभराव हुआ है, वहां पानी की निकासी के पश्चात सफ़ाई तथा दवा का छिड़काव कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही बारिश में पानी के तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों तथा पुल-पुलियों एवं आवागमन के लिए मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्षतिग्रस्त मकानों, पुल-पुलियों, सड़क मार्गों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!