दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तरीय मूल्यांकन चिकित्सीय शिविर
कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर के निर्देश पर जिले के समस्त शालाओं में अध्ययनरत कक्षा एक से 8वीं तक के विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित किए जा रहे है। शिविर में विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को औपचारिक पहचान, मूल्यांकन तथा उचित उपकरण प्रदान किए जाएंगे। शिविर में एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम) उज्जैन के विशेषज्ञ विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। शिविर 31 अगस्त कोविकासखण्ड बुदनी में, एक सितम्बर को इछावर में, दो सितम्बर को नसरुल्लागंज में, तीन सितम्बर को आष्टा में, पाँच सितम्बर को सीहोर में बीआरसीसी प्रांगण में आयोजित किये जायेंगे।

शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला (ईएनटी) विशेषज्ञ, आडियो लॉजिस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक एवं विशेष शिक्षक उपलब्ध रहेगें। दिव्यांग बच्चों की आवश्यकता अनुसार उचित उपकरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ALIMCO उज्जैन, जबलपुर द्वारा प्रदान करने के लिए चयनित किया जायेगा। इन शिविरों में विकलांग प्रमाण पत्र भी बनाये जायेगें। शिविर में सुधारात्मक शल्य चिकित्सा आदि के लिए बच्चों का भी पंजीयन किया जायेगा। शिविर में प्रातः 9 बजे से पंजीयन किया जायेगा। शिविर में छात्र, छात्राएं 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड माता-पिता या स्वयं का आय प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा का कूपन के साथ उपस्थित हो। विकलांग बच्चो को भोजन पानी की व्यवस्था भी शिविर में की जायेगी।