August 4, 2026

विधायक राय ने अहमदपुर-चरनाल में जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया

0

विधायक सुदेश राय ने गत दो दिनों में लगातार बारिश से उत्पन्न हुई स्थिति जानने के लिए अहमदपुर तथा चरनाल के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगो से चर्चा कर हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने जमोनिया तालाब, ग्राम नाइहेड़ी के देहरी, रावतखेड़ा सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विधायक राय ने लोगो की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लोगो आश्वासन दिया कि क्षेत्र का सर्वें कर सभी को राहत प्रदान की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह एवं अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थितथे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!