August 3, 2026

सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू सीहोर पुलिस द्वारा गुड सेमेरिटन संबंधित जानकारी वाले फ्लेक्स लगवाए

0

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ो को कम करने के लिए राज्य शासन द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे हैं राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 22.08.2022 से 28.08.2022 तक पूरे प्रदेश में ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य यातायात नियमों के बारे में प्रत्येक आमजन को जागरूक करना है, जिससे हर व्यक्ति यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों और उनका पालन करे जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके | आज दिनांक 23.08.2022 को पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहो गीतेश गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया जिसके माध्यम से यातायात पुलिस द्वारा हाईवे पर स्थित होटल, रेस्टोरेंट्स,ढाबा तथा पेट्रोल पंप पर पंपलेट वितरित कर पंपलेट के माध्यम से यातायात नियमों के पालन एवं पंपलेट को होटल,ढाबा पर लगाने के लिए कहा, जिससे होटल,ढाबा पर आने वाले आमजन उसको पढ़ कर यातायात नियमों के प्रति सजग हो और उनका पालन करें |
हाईवे पर लगे यातायात संकेतों का पालन करने एवं पार्किंग संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की | हाईवे पर स्थित होटल, रेस्टोरेंट्स,ढाबा तथा पेट्रोल पंप पर गुड सेमेरिटन संबंधित जानकारी वाले फ्लेक्स लगवाए जिसके माध्यम से हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की सूचना जल्द से जल्द किसी भी व्यक्ति द्वारा संबंधित पुलिस थाने या अस्पताल को देकर घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सके और वह व्यक्ति गुड सेमेरिटन कहलाएगा और उस व्यक्ति को राज्य शासन द्वारा ₹ 5000/- का इनाम देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा एवं हेलमेट,सीट बेल्ट, यातायात संकेत के नियम संबंधित फ्लेक्स भी लगवाए जिसके माध्यम से आमजन से अपील की कि हाईवे पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें एवं हाईवे पर यातायात संकेतों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं से बचें इस मौके पर यातायात थाने का पुलिस बल मौजूद रहा|

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!