आष्टा में यातायात सप्ताह के दौरान कार्यक्रम का आयोजन
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 22/08/2022 से 28/08/2022 तक के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एंव sdop आष्टा मोहन सारवान के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25/08/2022 को शहर आष्टा में यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत नगर पालिका टाउन हाल आष्टा में स्वास्थ्य विभाग आष्टा के सहयोग से वाहन चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी आष्टा बृजमोहन धाकड़, थाना इंचार्ज आष्टा सी. एल. रायकवार, पार्वती थाना प्रभारी विक्रम आदर्श उपस्थित रहे।


