August 3, 2026

शहर को मिली 10 नई कचरा गाडी, विधायक सुदेश राय नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0


सीहोर। नगर पालिका परिषद सीहोर को 10 नई कचरा गाडी मिल गई है। गुरूवार को विधायक सुदेश राय और नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ए.इ .रमेश वर्मा, स्वाच्छता अधिकारी दीपक देवगडे अमित यादव सहित सभी पार्षदगण उपस्थित रहे।
नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद सीहोर कृत संकल्पित है और इस बात को केन्द्र में रखते हुए परिषद और परिषद का सम्पूर्ण अमला समय-समय पर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करता रहा है। नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेहतर हो इसके लिए नगर पालिका का सफाई अभियान प्रतिदिन सुबह तो चलता ही है रात्रिकालीन सफाई के भी अच्छे परिणाम देखने को मिले है।
नगर को मिली 10 नई कचरा गाडी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा की नगर पालिका का नियमित सफाई अभियान तो चलता ही है डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से नगर धीरे-धीरे मुक्त होता जा रहा है उन्हें पूर्ण विश्वास है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में सीहोर नगर पालिका की रेंकिंग और बेहतर होगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा की 10 नई कचरा गाडी और मिल जाने के बाद नगर में सफाई व्यवस्था और दुरस्त होगी। उन्होने कहा की सभी के सहायोग से हमारा प्रयास है कि नगर को हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बनायें सभी को भरोसा दिलाते है कि स्वच्छता रेंकिंग में नगर बेहतर प्रदर्शन करेगा।
स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेना होगा
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने शहर की सफाई स्वयं करें, जिससे हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से दूर रहें। हमें अपने वातावरण को रोगाणु ग्रस्त बनने से रोकने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। किसी वृक्ष को लगाने मात्र से हमारा उत्तरदायित्व पूर्ण नहीं होता, अपितु उस वृक्ष का रखरखाव एवं प्रबंधन भी हमारा अहम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए हम सब को जागृत किया है। हम सब एकजुट होकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेना होगा। रात में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!