कम वेतन से इस महंगाई ने परिवार चलाना मुश्किल
रेहटी. रेहटी में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर को मप्र कार्यभारित कर्मचारी व दैनिक वेतन भोगी (स्थायीकर्मी) श्रमिक महासंघ ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर’ ज्ञापन सौंपा। जिसमें जल्द ही मांग पूरी करने की बात कही गई। ज्ञापन में बताया कि जल संसाधन विभाग में करीब 30 साल से स्थाईकर्मी (दैनिक वेतन भोगी) कर्मचारी कार्यरत है। सात अक्टूबर 2016 से विनियमितीकरण योजना में स्थायीकर्मी बनाकर आर्थिक लाभ पहुंचाया था, लेकिन तब से आज दिनांक तक कर्मचारी उसी वेतनमान पर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। महंगाई के दौर में कम वेतन से कई तरह की समस्या आती है। मेहतवाड़ जल्द ही मांग पूरी करने अध्यक्ष कोलार ढाई करो परियोजना शाखा रेहटी अनूपसिंह स्वास्थ्य चौहान सहित अन्य ने की है।
