August 4, 2026

मंदिर निर्माण की मांग को लेकर वार्ड की महिलाओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान…

0
IMG-20230927-WA0034.jpg


राजेश ठाकुर बुधनी
बुधनी में वार्ड नं 7 डॉक्टर कालोनी में रिक्त पड़ी शासकीय भूमि पर मंदिर बनाने की मांग को लेकर आज वार्ड की महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें मीना चौहान ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि वार्ड नं 7 डाक्टर कालोनी में काफी लंबे समय से रिक्त पड़ी शासकीय भूमि पर मंदिर बनाने की मांग काफी समय से चली आ रही है जिसको लेकर आज वार्ड की सभी महिलाओं ने घर घर जाकर सभी वार्ड वासियों से हस्ताक्षर करवाए वहीं इन महिलाओं का कहना है कि इस भूमि पर मंदिर निर्माण करवाया जाता है तो वार्ड की महिलाओं को दुर नही जाना पड़ेगा ।
वहीं वार्ड की सभी महिलाएं इसके लिए जल्द ही एसडीएम बुधनी को विधायक एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन देकर मन्दिर निर्माण मांग करेंगी।

*वार्ड पार्षद प्रभात भदौरिया*
वहीं इस मामले में वार्ड पार्षद प्रभात भदौरिया ने बताया कि उनके पास इस मांग को लेकर बात पहुंची है और अगर रिक्त पड़ी शासकीय भूमि पर मंदिर निर्माण करवाया जाता है तो अच्छी बात है इसके लिए में जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर बात करूंगा।
वही हस्ताक्षर अभियान में वार्ड की महिला, मीना चौहान, मधु भदौरिया, लीना दावड़ा सीमा , आशा, द्रौपदी साहित वार्ड की महिलाएं मौजूद रहीं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!